खगड़िया : अमर शहीद रामफल मंडल अदम्य साहस के थे प्रतीक : जिलाध्यक्ष
भागलपुर, अगस्त 23 -- खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट शहर के कचहरी रोड स्थित जदयू कार्यालय में रविवार को अमर शहीद रामफल मंडल का शहादत दिवस मनाया गया। जदयू नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने रामफल मंडल के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके साहस, संघर्ष एवं बलिदान को नमन किया। पार्टी जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने कहा कि अमर शहीद रामफल मंडल युवा क्रांतिकारी और अदम्य साहस के प्रतीक थे। उन्होंने अंग्रेजी हुकूमत के अत्याचार और दमन के खिलाफ निर्भीकता से संघर्ष किया तथा देश की आजादी के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर कर दिया। उनका जीवन और बलिदान आज भी युवाओं को देशहित में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। यह भी पढ़ें- लखीसराय: शहीद रामफल मंडल की 83वीं शहादत दिवस पर प्रतिमा स्थापित करने की मांग बिहार के...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.