खगड़िया : अखंड सौभाग्य की कामना के साथ सुहागिनों ने श्रद्धापूर्वक मनाया वट सावित्री व्रत
भागलपुर, मई 16 -- खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट जिले में पारंपरिक आस्था और अटूट श्रद्धा का महापर्व वट सावित्री पूजा सुहागिन महिलाओं द्वारा अत्यंत धूमधाम और हर्षोल्लास के साथ शनिवार को मनाया गया। अखंड सौभाग्य, पति की दीर्घायु और सुख-समृद्धि की कामना को लेकर क्षेत्र की महिलाओं ने पूरे विधि-विधान से इस पावन व्रत को संपन्न किया। सुबह से ही नववस्त्रों में सजी-धजी महिलाएं हाथों में पूजा की थाली लिए पवित्र वट वृक्ष (बरगद) के नीचे जुटने लगी थीं। जिससे पूरे क्षेत्र का माहौल भक्तिमय हो गया। श्रद्धालु महिलाओं ने पूरे दिन निर्जला और निराहार उपवास रखकर माता सावित्री और सत्यवान की कथा सुनी। यह भी पढ़ें- खगड़िया : अखंड सौभाग्य की कामना के साथ सुहागिनों ने श्रद्धापूर्वक मनाया वट सावित्री व्रत इसके बाद महिलाओं ने वट वृक्ष की जड़ में जल अर्पित कर रोली...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.