भागलपुर, जुलाई 26 -- बेलदौर, खगड़िया से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट प्रखंड परिसर स्थित न्यू बीआरसी भवन के सभागार में रविवार को प्रखंड के प्राईमरी स्कूल के रसोइयों का एक दिवसीय ट्रेनिंग संपन्न हुई। इसमें पीएम पोषण योजना के उद्देश्य से अवगत करवाते हुए कहा गया कि स्कूलों में बनने वाली मध्याह्न भोजन योजना को गुणवत्ता के साथ लागू करना, खाना बनाने में सुरक्षा एवं मानकों का अक्षरशः पालन करना ट्रेनिंग का मुख्य उद्देश्य है। प्रशिक्षण में प्रशिक्षकों ने समय-समय पर आयोजित होने वाले ट्रेनिंग के महत्वों से अवगत करवाते हुए कहा कि इससे एमडीएम के गुणवत्ता में सुधार होती है, वहीं इससे लापरवाही में भी कमी आती है। रसोईया को एमडीएम बीआरपी रोहित रावत, प्रधानाध्यापक कुंदन कुमार, कृष्णदेव पासवान ने ट्रेनिंग दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टें...