भागलपुर, जनवरी 24 -- खगड़िया। एक प्रतिनिधि भारतीय जनता पार्टी जिला कार्यालय, खगड़िया में भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत के नेतृत्व में सामाजिक न्याय के पुरोधा, बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री एवं भारत रत्न से सम्मानित जननायक कर्पूरी ठाकुर की जयंती शनिवार को श्रद्धा एवं सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर उपस्थित भाजपा नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने उनके तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कोटि-कोटि नमन किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघन भगत ने कहा कि जननायक कर्पूरी ठाकुर का संपूर्ण जीवन सामाजिक न्याय, समरसता और वंचितों के उत्थान के लिए समर्पित रहा। उन्होंने सादगी, ईमानदारी और सिद्धांतों की राजनीति का जो आदर्श स्थापित किया, वह आज भी हम सभी के लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.