खगड़िया :बेस कैंप में सुरक्षाकर्मी को गोली मारकर किया घायल, रेफर
भागलपुर, अगस्त 9 -- परबत्ता, खगड़िया से जितेंद्र कुमार की रिपोर्ट थाना क्षेत्र के अगुवानी-सुल्तानगंज निर्माणाधीन फोरलेन स्थित जीवी बेस कैंप में ड्यूटी पर तैनात एक सुरक्षाकर्मी को अपराधियों ने रविवार को गोली मारकर घायल कर दिया I घायल सुरक्षाकर्मी पंजाब के तरनतारन निवासी सोहन सिंह का करीब 56 वर्षीय पुत्र मस्सा सिंह बताया जा रहा है I अपराधियों ने सुरक्षाकर्मी के पैर में दो गोली मारी है। गोली लगते ही वह गंभीर रूप से घायल हो गया। गोली चलने की आवाज सुन आसपास से कैंप के कर्मी पहुंचे तथा घायल सुरक्षा कर्मी क़ो इलाज के ललिए स्थानीय सीएचसी में भर्ती कराया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद बेहतर इलाज के लिए डॉक्टर ने उसे सदर अस्पताल, खगड़िया रेफर कर दिया I घटना की सूचना बाद मौक़े पर पुलिस पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। घायल मस्सा सिंह के अनुसार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.