भागलपुर, मई 8 -- जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट खगड़िया। जिले के तीन थानाध्यक्षों का एसपी ने शुक्रवार को स्थानांतरण किया है। अलौली प्रखंड अंतर्गत अमौसी ओपी के थानाध्यक्ष मनीष को भरतखंड थाना का कमान सौंपा गया है। वही भरतखंड से अंतिमा कुमारी को मोरकाही थाना का थानाध्यक्ष बनाया गया है। जबकि मोरकाही थानाध्यक्ष राजेश कुमार ठाकुर को गोगरी स्थानांतरित कर कनीय पुलिस अवर निरीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। इधर एसपी राकेश कुमार ने बताया कि प्रशासनिक कारण वे कार्य हित को प्राथमिकता देते हुए पुलिस पदाधिकारियों का स्थानांतरण किया गया है। उन्होंने अगले 24 घंटे के अंदर योगदान का आदेश दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.