भागलपुर, अप्रैल 3 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता। जिले के मानसी थानांतर्गत अमनी पंचायत के विषहरिया मोड़ के पास शुक्रवार को अज्ञात वाहन के धक्के से 30 वर्षीय एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक जिले के मोरकाही थानांतर्गत माड़र दक्षिणी गांव निवासी भदय सदा का पुत्र कुंदन सदा बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार शुक्रवार को अपराह्न लगभग तीन बजे अपने मंझले भाई की 4 अप्रैल को होने वाली शादी में भाग लेने के लिए नियंत्रण देकर घर पैदल लौट रहा था। जिले के मानसी थानांतर्गत अमनी-खगड़िया सड़क में विषहरिया मोड़ के पास अनियंत्रित अज्ञात वाहन चालक ने उसे जोरदार धक्का मार दिया। जिससे घटनास्थल पर ही उसकी मौत हो गई। आसपास के लोगों द्वारा उसे आनन फानन में इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया। जहां चिकित्सकों ने भी जांचोपरांत मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना के बाद परिजन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.