खगडि़या, अप्रैल 18 -- बेलदौर । एक संवाददाता पुलिस ने 25 हजार रुपये के एक इनामी बदमाश को गिरफ्तार कर शनिवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। उसकी गिरफ्तारी शुक्रवार की देर रात में उसके घर पर छापामारी कर की गई। गिरफ्तार बदमाश बेलदौर नगर पंचायत के गिरजापुर गांव निवासी स्वर्गीय मेदो चौधरी का पुत्र श्रवण कुमार बताया जा रहा है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक 26 जून 2023 को घटित घटना के आलोक में गिरफ्तार बड़नाश पर बेलदौर थाना कांड संख्या 143/2023 के तहत रंगदारी, मारपीट, आर्म्स एक्ट आदि का मामला दर्ज था। जिसमें फरार रहने के कारण उस पर पुलिस के द्वारा 25 हजार रुपये का इनाम की घोषणा की गई थी। यह भी पढ़ें- खगड़िया: 25 हजार रुपये का इनामी बदमाश गिरफ्तार, भेजा न्यायिक हिरासत में इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस लगातार छापेमारी ...