भागलपुर, जनवरी 22 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के पसराहा पुलिस ने शराब माफियाओं के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत बुधवार शाम बड़ी सफलता हासिल की। गुप्त सूचना के आधार पर झंझरा गांव के वार्ड संख्या 18 में छापेमारी कर पुलिस ने 14 लीटर देसी शराब बरामद की और मौके से धंधेबाज राजेश शर्मा को गिरफ्तार कर लिया। थाना के अपर थानाध्यक्ष रिशू कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना मिलते ही एक पुलिस टीम का गठन कर त्वरित कार्रवाई की गई। आरोपी के घर की गहन तलाशी के दौरान प्लास्टिक के डिब्बों में रखी शराब जब्त की गई। पूछताछ में पता चला है कि आरोपी लंबे समय से इस अवैध धंधे में संलिप्त था। पुलिस अब उसके सप्लाई नेटवर्क की जांच कर रही है। आरोपी के विरुद्ध मद्य निषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर उसे न्यायिक हिरासत में खगड़िया न्यायालय भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.