खगडि़या, अगस्त 7 -- खगड़िया, नगर संवाददाता। पर्यावरण संतुलन के लिए अब विभागों द्वारा समय- समय पर पौधरोपण कराया जा रहा है। जिससे पेड़ों की हो रही कटाई की भरपाई की जा रही है। हालांकि पौधरोपण के बाद सही देखभाल जरूरी है। कई जगहों पर पौधरोपण के बाद भी देखभाल का आभाव दिख रहा है। इसके कारण जहां पौधे लगाए गए हैं वहां इसकी संख्या कम दिख रही है। अलग बात है कि इसके लिए अब तक किसी भी प्रकार की बड़ी कार्रवाई नहीं हुई है, लेकिन विभाग द्वारा लगातार दावा किया जा रहा है कि पौधरोपण के बाद सूखने वाले पौधों की भरपाई संबंधित वेंडरों के माध्यम से कराई जाती है। विभिन्न विभागों से मिले आंकड़ों पर गौर करें तो पिछले 10 वर्षों में जिले में 15 लाख से अधिक पौधे लगे हैं। इसमें से लगभग 10 प्रतिशत पौधे सूख चुके हैं। हिन्दुस्तान की पड़ताल पर गौर करें तो सार्वजनिक स्थानों पर ल...