भागलपुर, फरवरी 26 -- खगड़िया। जिले के पसराहा थाना क्षेत्र स्थित देवठा और कोयला पंचायत में गुरुवार को ग्रामीण ,मुखिया और अग्निशामक विभाग के अधिकारियों के द्वारा आगामी होली उत्सव में होलिका दहन कार्यक्रम को सुरक्षित रूप से मनाने को लेकर लोगों को जागरूक किया। देवठा पंचायत के मुखिया आलोक कुमार ने बताया कि यहां चार जगह होलिका दहन किए जाएंगे। शांति ,सुरक्षा और सुविधा को ध्यान में रखते हुए होलिका दहन मनाया जाएगा। वहीं कोयला पंचायत के वसुवा गांव में आयोजित यज्ञ समारोह स्थल पर जाकर भी अग्निशामक विभाग के द्वारा चर्चाएं की गई। कोयला पंचायत के मुखिया सुबोध यादव के द्वारा बताया गया कि हम लोगों के द्वारा परंपरा रूप से होलिका दहन मनाते आ रहे है। हमलोग होलिका दहन पर विशेष ध्यान रखेंगे कि आगजनी का कोई अनहोनी घटना ना हो। अग्निशामक अधिकारियों के द्वारा बताया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.