भागलपुर, जनवरी 29 -- खगड़िया। जिले को सहरसा से जोड़ने वाली स्टेट हाईवे 95 का निर्माण कार्य इनदिनों जोरों पर है। चौथम प्रखंड में चार बड़े पुलों का भी निर्माण किया जा रहा है। जिसमें धमारा घाट और फेनगो हॉल्ट के बीच निर्माणाधीन मृत कोसी नदी पर मेजर ब्रिज के फुटपाथ का एक हिस्सा गुरुवार को अचानक गिर गया। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है, लेकिन फुटपाथ का एक हिस्सा गिरने के बाद वहां अफरातफरी का माहौल हो गया। इधर पुल निर्माण कर रही कंपनी के प्रोजेक्ट इंजीनियर का कहना है कि फुटपाथ में ज्वाइंट नहीं आने के कारण क्लियर किया गया है। पुल निर्माण कार्य में नहीं रखा जा रहा है गुणवत्ता का ख्याल: जानकारी के अनुसार स्टेट हाईवे के बीच चार पुलों का निर्माण किया जा रहा है। जिसमें कोसी नदी, बागमती नदी, कात्यायनी पुल और काली मृत कोसी नदी पर एक मेजर ब्र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.