खगड़िया: श्री श्री 108 रामजानकी मेला शोभायात्रा के साथ हुआ शुरू
भागलपुर, मार्च 19 -- खगड़िया, एक प्रतीनिधि। जिले के सदर प्रखंड अंतर्गत रानीसकरपुरा गांव में धार्मिक उत्साह और भक्ति का गुरुवार को अद्भुत संगम देखने को मिला जब श्री श्री 108 राम जानकी मेला का शुभारंभ 651वीं कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। यात्रा राम जानकी मंदिर से प्रारंभ होकर छोटी रानी सकर पुरा, मिडिल स्कूल, स्टेशन रोड और गांव की हर गली से होते हुए पुनः राम जानकी परिसर में समाप्त हुई। यात्रा के दौरान ग्रामीणों ने जगह-जगह श्रद्धालुओं के लिए लस्सी, ग्लूकोज पानी और ठंडे पानी की व्यवस्था की। युवाओं और ग्रामीणों में विशेष जोश देखने को मिला। एक ही नारा, एक ही नाम - जय श्री राम" के नारों से पूरा गांव भक्ति में सराबोर हो गया। कलश शोभायात्रा का उद्घाटन रामजानकी मठ के महंत श्वेत दास ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर सगुण कुमारी, कामनी कुमारी, सोनम कुमारी,...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.