भागलपुर, अप्रैल 24 -- रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा लेकर पकरैल में शुक्रवार को कलश शोभायात्रा निकाली गई। बन्नी गंगा घाट में बबलू दास के द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के साथ कलश में गंगा जल भरा गया। कलश यात्री चिलचिलाती धूप में लगभग सात किलोमीटर पैदल पांव शिव मंदिर परिसर,विधार्थी टोल पकरैल कलशयात्रा पहुंची। आचार्य मोफल यादव ने बताया कि कलशयात्रा में करीब 251 कुंवारी तथा विवाहित महिलाओं ने भाग लिया। ग्रामीणों के द्वारा कलश यात्री के सेवा में जगह-जगह पर पेय जल की व्यवस्था किया गया था। वहीं आर्चाय पोस्टमास्टर नन्दलाल यादव ने बताया कि कलशयात्रा के साथ ही 24 अप्रैल से एक मई तक शिवलिंग स्थापना एवं प्राण प्रतिष्ठा का कार्यक्रम होगा। यह भी पढ़ें- कहलगांव से देवीपुर तक निकली भव्य कलश शोभायात्रा
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.