भागलपुर, मार्च 27 -- बेलदौर, एक संवाददाता। थानांतर्गत बेला नौबाद गांव में एक विक्षिप्त युवक की पीट-पीटकर गुरुवार की देर रात हत्या कर दी गई। नृतक बेला नौबाद पंचायत के वार्ड नंबर 12 निवासी कुशो शर्मा का 30 वर्षीय पुत्र कृष्ण शर्मा बताया जा रहा है। मामले की जानकारी लोगों को शुक्रवार की सुबह तब मिली जब उसके शव को आसपास के लोगों ने घर से पांच सौ मीटर की दूरी पर लगे सोलर लाइट के निकट लावारिस अवस्था में शव देखा। मामले की जानकारी पर परिजनों में चीख पुकार मचा गई। ग्रामीणों के मुताबिक वह विक्षिप्त था एवं यत्र तत्र भटकते रहता था। पहले अलग-अलग मामले में तीन बार जेल भी जा चुका था। नृतक के पिता ने गांव के ही एक व्यक्ति पर बांधकर मारपीट कर हत्या का आरोप लगाया है। सूचना पर पुलिस की 112 की टीम घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जानकारी ली। इधर थानाध्यक्ष अजीत क...