भागलपुर, जनवरी 8 -- बेलदौर, एक संवाददाता। पुलिस ने एक इश्तिहार वारंटी को गिरफ्तार कर गुरूवार को न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी का पहचान कुर्बन पंचायत के सठमा गांव निवासी शिव उर्फ शिवनंदन यादव के पुत्र विनय कुमार यादव के रूप में की गई है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार आरोपी पर कोर्ट से इश्तिहारी वारंट निर्गत था,जिसका तामिला करवाया गया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि फरार अभियुक्तों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई जारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.