अररिया, मार्च 10 -- खगड़िया, हिन्दुस्तान संवाददाता नगर परिषद क्षेत्र के चन्द्रनगर रांको स्थित जदयू कार्यालय के कर्पूरी सभागार में मंगलवार को जदयू की बैठक में आगामी 13 मार्च को खगड़िया आगमन पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की प्रस्तावित 'समृद्धि यात्रा'को ऐतिहासिक व सुखद बनाने का निर्णय लिया गया। एनडीए घटक दलों के जिलाध्यक्ष एवं प्रमुख पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक की अध्यक्षता जदयू जिलाध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा ने की। बैठक में जदयू जिला ध्यक्ष अनुराधा कुमारी कुशवाहा व भाजपा जिलाध्यक्ष शत्रुघ्न भगत, लोजपा (रामविलास) के जिला अध्यक्ष मनीष कुमार उर्फ नाटा सिंह तथा रालोमो के जिला ध्यक्ष कृष्ण कुमार सिंह ने अपने संबोधन में मुख्यमंत्री की समृद्धि यात्रा को खगड़िया में ऐतिहासिक और जनभागीदारी से परिपूर्ण सुखद यात्रा बनाने का संकल्प दोहराया। नेताओं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.