भागलपुर, जनवरी 29 -- बेलदौर, एक संवाददाता। नगर पंचायत के सड़कपुर गांव में हरा चारा काटने को लेकर हुई मारपीट की घटना में दोनों पक्ष से एक-एक महिला घायल हो गई। घायलावस्था में दोनों का इलाज स्थानीय पीएचसी में कर एक महिला को छुट्टी दे दी गई, जबकि दूसरे महिला को प्राथमिक इलाज के बाद उसे बेहतर इलाज के लिए खगड़िया सदर अस्पताल भेज दिया गया। घटना गुरुवार की दोपहर की बताई जा रही है। इस संबंध में दोनों पक्षों ने एक दूसरे पक्ष के लोगों को नामजद अभियुक्त बनाते हुए मारपीट कर घायल कर देने की शिकायत की है। जानकारी के मुताबिक सड़कपुर गांव निवासी अखिलेश शर्मा के पैंतीस वर्षीय पत्नी फुलपरी देवी ने थाना अध्यक्ष को आवेदन देकर अपने ही गांव के शंकर महतों के पत्नी पुतुल देवी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए कहा है कि घटना के समय वह अपने घर के पीछे में हरा चारा की कटा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.