खगड़िया: माता कात्यायनी मंदिर मार्ग पर लगा भीषण जाम, घंटों फंसे रहे श्रद्धालु
भागलपुर, जून 22 -- चौथम से रविशंकर कुमार की रिपोर्ट चौथम प्रखंड अंतर्गत माता कात्यायनी मंदिर जाने वाली सड़क एवं रेलवे के रिटायर पुल पर सोमवार की दोपहर भीषण जाम लग गया। जाम के कारण यात्रियों और वाहन चालकों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। काफी देर तक सैकड़ों श्रद्धालु और विभिन्न वाहन जाम में फंसे रहे, जिससे लोगों को आवागमन में कठिनाई हुई। स्थानीय लोगों के अनुसार माता कात्यायनी मंदिर तक पहुंचने के लिए अभी कोई सीधा और वैकल्पिक सड़क मार्ग उपलब्ध नहीं है। रेलवे का रिटायर पुल ही आवागमन का एकमात्र साधन है। ऐसे में विशेष अवसरों और प्रत्येक बैरागण के दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ने से यहां अक्सर जाम की समस्या उत्पन्न हो जाती है। सोमवार को भी यही स्थिति देखने को मिली। पुल और संपर्क मार्ग पर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं, जिससे श्रद्धालुओं ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.