भागलपुर, मार्च 31 -- गोगरी, एक संवाददाता गोगरी में महद्दीपुर से मेला देखकर लौट रहे दो युवक बाइक दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए। यह घटना मड़ैया पेट्रोल पंप के पास सोमवार देर रात हुई। दोनों युवकों को इलाज के लिए गोगरी अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां से उन्हें बेहतर उपचार के लिए रेफर कर दिया गया है। घायल युवकों में गोगरी थाना क्षेत्र के बड़हरा गांव निवासी मुरारी कुमार और एक अन्य युवक शामिल हैं। मुरारी कुमार ने बताया कि वे मेला देखकर लौट रहे थे, तभी उनकी बाइक अनियंत्रित होकर एक खंभे से टकरा गई। इस दुर्घटना में दोनों युवक बाइक से गिरकर घायल हो गए। घटनास्थल पर मौजूद एक ऑटो चालक ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया।पुलिस ने बाइक जब्त कर ली। घटना की सूचना मिलते ही मड़ैया पुलिस मौके पर पहुंची। इधर मड़ैया थाना अध्यक्ष सावित्री कुमारी ने बता...