भागलपुर, मार्च 19 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के मानसी:चैत्र नवरात्र पर गायत्री प्रज्ञापीठ छोटी बलहा में गुरुवार को कलश स्थापित कर मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना की। ऋषिपुत्र सुदाम कुमार के पुरोहित्व में मुख्य यजमान मुकेश सिंह ने मंत्रोच्चार पूर्वक कलश की पूजा अर्चना की। कलश स्थापित कर गायत्री साधकों ने नौ दिवसीय अनुष्ठान व्रत का संकल्प लिया।तत्पश्चात हवन यज्ञ किया गया। बासंतिक नवरात्र के अनुष्ठान, व्रत की पूर्णहुति पर कन्या पूजन किया जायेगा। अखिल विश्व गायत्री परिवार के मानसी प्रखंड संयोजक संतोष कुमार ने कहा कि श्रीराम नवमी के पावन अवसर पर 28 मार्च को अमृतासन का भंडारा किया जाएगा। इस मौके पर श्रवण आर्य, अयांश राज, पीयूष कुमार सहित अन्य श्रद्धालु मौजूद थें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...