भागलपुर, मई 4 -- खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट जिले की मानसी पुलिस ने घर से फरार प्रेमिका को बरामद कर सोमवार को न्यायालय में 164 का बयान दर्ज कराया। बयान दर्ज कराने के बाद न्यायालय ने नाबालिग प्रेमिका को उसके परिजनों को सौंप दिया। उल्लेखनीय ह कि रविवार को फरार प्रेमी युगल को बरामद किया था। फरार प्रेमी स्थानीय राजाजान गांव निवासी 20 वर्षीय छोटू मंडल बताया जा रहा है। वही प्रेमिका नाबालिग़ है। जिसका न्यायालय में 164 के तहत बयान दर्ज कराया गया। सरपंच मनोज कुमार ने बताया1 दोनों प्रेमी युगल गत 18 अप्रैल को अपने-अपने घर से फरार हुआ था। इधर मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने कहा कि प्रेमी युगल को बरामद कर कानूनी प्रक्रिया की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.