भागलपुर, मई 8 -- खगड़िया से जितेंद्र की रिपोर्ट पुलिस ने पुलिस पर पथराव एवं मिनी दमकल जलाने के आरोप में नामजद एक विधि विरुद्ध बालक को बाल सुधार गृह भेज दिया। थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने शुक्रवार को बताया कि गिरफ्तार बालक स्थानीय नगर पंचायत का रहने वाला है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक गिरफ्तार बालक पर गत वर्ष 19 अक्टूबर के रात में लगी आग को बुझाने गए मीनी दमकल को आग लगा कर जला देने एवं सूचना पर पहुंची पुलिस बल पर पथराव करने का मामला दर्ज था, जिसमें पुलिस उसकी तलाश कर रही थी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.