अररिया, जनवरी 20 -- बेलदौर, एक संवाददाता बेलदौर बाजार के एक दुकानदार ने आस पास के लोगों के सहयोग से दो बैट्री चोरों को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। जिससे पुलिस आवश्यक पूछताछ कर रही है। घटना मंगलवार को बेलदौर बाजार की बताई जा रही है। जानकारी के मुताबिक बाजार के रणवीर साह के दूकान पर चोढ़ली पंचायत के हल्का बासा गांव के पकड़े गए दोनों चोर चोरी की बैट्री बेचने के लिए आया हुआ था। शक होने पर दूकानदार ने आसपास के लोगों के सहयोग से उसे पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। उल्लेखनीय है कि सोमवार को पुलिस ने ग्रामीणों के द्वारा पकड़ कर पुलिस को सौंपे गए नगर पंचायत के शेर बासा गांव के दो बैट्री चोर को पकड़ कर माली गांव निवासी सिकंदर पंजियार के आवेदन पर मामला दर्ज कर चोरी के चार बैट्री बरामद कर पुलिस ने उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।
हिंदी हिन्दुस्तान की स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.