खगड़िया: दो बच्चों के साथ पत्नी हुईं फरार, थाना में दिया आवेदन
भागलपुर, जून 15 -- खगड़िया से अजय कुमारसिंह की रिपोर्ट कुर्बन पंचायत के वार्ड नंबर दस ददरौजा गांव निवासी 45 वर्षीय शंकर सादा ने सोमवार को थानाध्यक्ष को आवेदन देकर अपनी पत्नी कंदुला देवी को नामजद अभियुक्त बनाते हुए दो बच्चों को लेकर किसी गैर मर्द के साथ फरार हो जाने की शिकायत की है। घटना गत 4 जून के रात की बताई जा रही है। आवेदक के मुताबिक उसे पांच बच्चे हैं, जिसमें से उसकी पत्नी दो बच्चों के साथ फरार हो गई है। पत्नी के गायब होने पर उसने दस दिनों तक परिवार के सदस्यों के साथ ही स्वयं उसकी खोज की, लेकिन कोई अता पता नहीं चल पाया। इधर थानाध्यक्ष अजीत कुमार ने बताया कि आवेदन के आलोक में पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.