भागलपुर, जनवरी 1 -- खगड़िया। अखिल बिहार शतरंज संघ, पटना से मान्यता प्राप्त नशा मुक्त भारत शतरंज अकादमी खगड़िया के तत्वावधान में कर्मयोगी किशोर प्रसाद साह की 61वीं जयंती के अवसर पर गुरुवार को आयोजित एकदिवसीय नि:शुल्क ओपन अंतरजिला शतरंज प्रतियोगिता के तीन राउंड की समाप्ति उपरांत आदित्य वर्द्धन और परमानन्द पंडित तीन- तीन अंक बनाकर शीर्ष पर हैं। खेल के मुख्य निर्णायक सिनियर नेशनल आर्बिटर केशव कुमार यशवंत ने बताया कि तीन राउंड की समाप्ति उपरांत आदित्य वर्द्धन 3 अंक और परमानन्द पंडित 3 अंक बनाकर शीर्ष पर चल रहें है। वही अनुष्का कुमारी 2 अंक और अक्षय राज 2 अंक को हराकर ये दोनों खिलाड़ी अपना-अपना बढ़त बनाए हुए हैं। तेलंगाना चैम्पियन शुभम कुमार अपने ही शिष्य मानव कुमार से मैच ड्रा कर दोनों ही ढाई-ढाई अंक बनाकर पीछे चल रहे हैं। दो राउंड का खेल होना...