खगड़िया: ट्रक से टक्कर में ट्रैक्टर का चालक गंभीर रूप से घायल, किया भर्ती
भागलपुर, मई 11 -- रवि शंकर कुमार की रिपोर्ट चौथम प्रखंड अंतर्गत मानसी थाना क्षेत्र अंतर्गत हरदिया रेलवे ढाला के समीप सोमवार को मां कात्यायनी मंदिर जाने वाली मुख्य सड़क पर दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में ट्रैक्टर चालक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि फनगो हाल्ट की ओर से एक ट्रैक्टर खराब पड़े 10 चक्का वाहन को रस्सा से बांधकर मानसी की ओर ले जा रहा था। इसी दौरान रेलवे रिटायर्ड पुल संख्या-51 पार करने के कुछ ही दूर बाद पीछे चल रहे 10 चक्का वाहन चालक ने अचानक ट्रैक्टर पर वाहन चढ़ा दिया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रैक्टर अनियंत्रित होकर पलट गया और चालक उसके नीचे दब गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। उसी समय मां कात्यायनी मंदिर जा रहे दर्जनों श्रद्धालुओं ने तुरंत मौके पर काफी मशक्कत के बाद चालक को ट्रैक्टर के नीचे से बाहर नि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.