भागलपुर, मार्च 27 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। देश की आगामी जनगणना 2027 को लेकर प्रशासनिक तैयारियां अब धरातल पर उतरने लगी हैं। इसी कड़ी में खगड़िया जिले के खेल भवन में फील्ड ट्रेनर्स के लिए शुक्रवार को तीन दिवसीय विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया। जिसका उद्देश्य गणना कार्य को त्रुटिरहित और आधुनिक तकनीक से लैस करना है। इस अभियान की गंभीरता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि प्रशिक्षण देने वाले मास्टर ट्रेनर्स ने स्वयं भोपाल में राष्ट्रीय स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त किया है। अब ये प्रशिक्षित फील्ड ट्रेनर अपने- अपने प्रखंडों में चार्ज अधिकारियों के साथ समन्वय स्थापित कर पर्यवेक्षकों और प्रगणकों को बारीकियों से अवगत कराएंगे। ​इस बार की जनगणना पूरी तरह 'डिजिटल इंडिया' की झलक पेश करेगी, जहाँ प्रगणक कागजों के बजाय मोबाइल ऐप के माध्यम से डेटा...