भागलपुर, अप्रैल 27 -- खगड़िया से कुणाल कुमार की रिपोर्ट जिले की मानसी पुलिस ने सोमवार को छापेमारी में एक आरोपित को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया। गिरफ्तार आरोपित मानसी नगर पंचायत के खुटिया निवासी पांडव यादव बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार एक सप्ताह पहले मारपीट की घटना हुई थी। इसी मामले में स्थानीय पूर्व पंचायत समिति सदस्य भविष्य सिंह ने एक मामला दर्ज कराया था। जिसमें उसे आरोपित किया गया था। इधर थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने बताया कि पूछताछ के बाद गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.