अररिया, फरवरी 10 -- खगडिया, नगर संवाददाता महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरजुआ दियारा में पुलिस ने छापेमारी कर मंगलवार को मिनीगन फैक्ट्री का उदभेदन किया। वही पुलिस की भनक पाकर कारोबारी फरार हो गया। एसपी राकेश कुमार ने प्रेस कांफ्रेंस आयोजित कर बताया कि अवैध आग्नेयास्त्र के निर्माण एवं तस्करी के विरुद्ध लगातार छापामारी अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में जिले के महेशखूंट थाना क्षेत्र अंतर्गत सिरजुआ दियारा में छापेमारी कर अवैध अग्नेयास्त्र के निर्माण में प्रयुक्तभारी मात्रा में सामग्रियों को बरामद किया गया। इस संबंध में महेशखूंट थाना कांड संख्या-23/2026 दर्ज कर विधि-सम्मत कार्रवाई की जा रही है। छापेमारी में फरार कारोबारी की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी जारी है। इस छापेमारी में तीन अर्द्धनिर्मित बैरल, दो अर्द्धनिर्मित देसी कट्टा का बॉडी,...