भागलपुर, फरवरी 19 -- चौथम। चौथम प्रखंड अंतर्गत विजय बालिका मध्य विद्यालय, चौथम के छात्र एवं छात्राएं गुरुवार की सुबह सात बजे शैक्षणिक परिभ्रमण के लिए रवाना हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ चंदन सिंह, प्रखंड प्रमुख प्रतिनिधि द्वारा हरी झंडी दिखाकर किया गया। इस अवसर पर प्रमुख प्रतिनिधि ने कहा कि शैक्षणिक परिभ्रमण से बच्चों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ व्यवहारिक अनुभव प्राप्त होता है। ऐसे भ्रमण से विद्यार्थियों में अनुशासन, आत्मविश्वास और सामाजिक समझ विकसित होती है। उन्होंने बच्चों से यात्रा के दौरान अनुशासन बनाए रखने और शिक्षकों के निर्देशों का पालन करने की अपील की। हेडमास्टर सुशील कुमार शर्मा एवं शिक्षक राजीव रंजन ने बताया कि यह परिभ्रमण विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास को ध्यान में रखकर सरकार ने बनाई है। ताकि वे नई जगहों, ऐतिहासिक व शैक्षणिक महत...