भागलपुर, अप्रैल 30 -- बेलदौर (खगड़िया) से अजय कुमार सिंह की रिपोर्ट बेलदौर, एक संवाददाता। पुलिस ने पीएम पोषण योजना के बीआरपी रोहित कुमार राउत के आवेदन पर प्राइमरी स्कूल, बलैठा के प्रधान शिक्षक सुरज कुमार राउत पर चावल गबन के आरोप में प्राथमिकी दर्ज कर इसकी जांच शुरू कर दी है। गुरुवार को मिली जानकारी के मुताबिक बीआरपी ने डीएम द्वारा गत 26 फरवरी एवं बीईओ के गत 27 फरवरी के पत्र का हवाला देते हुए सुसंगत धारा के तहत मामला दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई करने का अनुरोध किया था। बीआरपी के आवेदन के आलोक में पुलिस ने बेलदौर थाना कांड संख्या 133/2026 के तहत बुधवार को मामला दर्ज कर मामले के अनुसंधान की जिम्मेवारी पुअनि अभिषेक कुमार को सौंप दी है। जानकारी के मुताबिक गत 19 फरवरी को साढ़े ग्यारह बजे डीएम नवीन कुमार के औचक निरीक्षण के क्रम में स्कूल में 439 किलो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.