अररिया, जनवरी 6 -- परबत्ता I एक प्रतिनिधि नगर पंचायत स्थित चबूतरा पर मंगलवार को वाम दलों द्वारा एक दिवसीय धरना दिया गया। मौक़े पर वाम दल के नेता हरेराम चौधरी, अरुण दास आदि ने धरना को संबोधित करते हुए कहा की केंद्र व राज्य सरकार गरीब, भूमिहीन और किसानों के हक-हकूकों की अनदेखी कर रही है I उन्होंने कहा कि बिहार राज्य खेत मजदूर यूनियन के आह्वान पर मंगलवार को राज्यस्तरीय खेत मजदूर यूनियन के कार्यकर्ताओ द्वारा एक दिवसीय धरना आयोजित किया गया वही धरना को संबोधित करते हुए सीपीएम अंचल मंत्री नवीन चौधरी ने कहा कि किसानों की जमीन के दाखिल-खारिज में व्याप्त घूसखोरी और भ्रष्टाचार पर तत्काल रोक लगनी चाहिए। खाद की कालाबाजारी, पैक्स के माध्यम से धान खरीद में कटौती और अनियमितता को किसानों के साथ खुला धोखा बताया। वहीं सीपीआई के सहायक अंचल मंत्री मनोज दास ने ...