खगड़िया: खगड़िया के मृणाल ने राज्य में पाया 10वीं रैंक
भागलपुर, मार्च 29 -- खगड़िया। खगड़िया जिले की प्रतिभा ने फिर सूबे में टॉप टेन में जगह बनाकर जिले का नाम किया है। ग्रामीण प्रतिभा का कमाल दिखा है। जिले के अलौली प्रखंड अंतगत आदर्श हाईस्कूल बहादुरपुर के छात्र मृणाल किशोर सिंह 481 अंक लाकर स्टेट रैंकिंग में 10 वां रैंक पाया है। मृणाल सोनिहार ग्रामीण परिवेश से निकलकर राज्य में टॉप टेन में आया है। मृणाल गणित विषय से इंटर की पढ़ाई करना चाहता है। आगे आईएएस बनकर समाजसेवा करने का सपना रखता है। मृणाल के पिता लोहा सिंह बहादुरपुर पंचायत के मुखिया हैं। वही मां सुदामा देवी गृहिणी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.