भागलपुर, जनवरी 1 -- महेशखूंट। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के नगर मंत्री लक्की सिंह ने महेशखूंट थाना के थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार से मुलाकात कर क्षेत्रीय स्तर पर छात्र-छात्राओं की सुरक्षा,कानून-व्यवस्था और सामाजिक सौहार्द को बनाने की मांग की। मुलाकात के दौरान एबीवीपी नगर मंत्री लक्की सिंह ने थानाध्यक्ष को अंग वस्त्र एवं भारत माता का चित्र भेंट कर सम्मानित किया। इस सम्मान समारोह ने प्रशासन और छात्र संगठन के बीच आपसी सहयोग और विश्वास को और मजबूत किया। थानाध्यक्ष मिथिलेश कुमार ने इस अवसर पर स्पष्ट किया कि पुलिस प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता क्षेत्र में कानून-व्यवस्था बनाए रखना, शांति स्थापित करना और छात्र-छात्राओं की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की अराजकता या अनुशासनहीनता को बर्दाश्त नहीं की जाएगी। साथ ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.