भागलपुर, मार्च 29 -- परबत्ता I थाना क्षेत्र के बड़ी लगार गांव में रविवार को पुराने विवाद में गोली मारकर एक युवक क़ो घायल कर दिया I घायल युवकस्थानीय बड़ी लगार गांव निवासी पंकज कुमार यादव का 25 वर्षीय पुत्र राहुल कुमार बताया जा रहा है I प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार को राहुल अपने दरवाजे पर खड़ा था I इसी बीच पूर्व से घात लगाए हथियार से लैस बैठा युवक ने उसके दरवाजे पर पहुंचकर गोली चला दी I जो गोली राहुल के सीने में लगी I गोली के लगते ही युवक जमीन पर गिर गया I गोली की आवाज सुन गांव में अफरातफरी का माहोल हो गया I स्थानीय ग्रामीण व परिजनों के सहयोग से घायल युवक क़ो उठाकर इलाज के लिए सीएचसी लाया गया I मौक़े पर उपस्थित स्वास्थ्यकर्मियों द्वारा प्राथमिक उचार बाद घायल युवक की स्थिति गंभीर देख उसे सदर अस्पताल खगड़िया भेज दिया I घायल युवक की मां नितो देवी...