भागलपुर, अप्रैल 25 -- खगड़िया से सुमन कुमार की रिपोर्ट गोगरी थाना क्षेत्र अंतर्गत नगर परिषद वार्ड नंबर 36 स्थित हाहाधार के गहरे गढ्ढे में डूबकर अपने जीजा के घर आए एक किशोर की शनिवार को मौत हो गई। मृतक जिले के महेशखूंट थानांतर्गत मदारपुर गांव निवासी बेचन ठाकुर का 16 वर्षीय पुत्र निशांत कुमार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार किशोर हाहाधार के किनारे शौच कर रहा था। अचानक पैर फिसलने से वह गढ्ढे पानी में लुढ़क गया। जिससे गहरे पानी में चले जाने से वह डूब गया। स्थानीय लोगो की नजर जब डूबते हुए किशोर पर पड़ी तो शोर मचायी। रामपुर सरपंच नूर आलम ने बताया कि जब डूबने की सूचना मिली तो स्थानीय लोगो ने छलांग लगाकर किशोर को आनन फानन में पानी से बाहर निकाला, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। बताया गया कि वह थाना क्षेत्र अंतर्गत फतेहपुर गांव में अपने जीजा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.