किशनगंज, मार्च 7 -- किशनगंज। हिन्दुस्तान प्रतिनिधि पूर्णिया प्रमंडल के आयुक्त ने किशनगंज जिले में आयोजित खगड़ा मेला के निर्धारित अवधि से अधिक समय तक संचालित होने के मामले को गंभीरता से लेते हुए जांच के आदेश दिए हैं। साथ ही अतिरिक्त अवधि में मेला संचालन से सरकार को हुए संभावित राजस्व नुकसान की भरपाई के लिए समानुपातिक राशि की वसूली की भी बात कही गई है। इस पूरे मामले में स्थानीय प्रशासन की भूमिका की भी जांच कर जिम्मेदार पदाधिकारियों को चिन्हित करने का निर्देश दिया गया है। आयुक्त स्तर पर इस कार्रवाई को राजस्व से जुड़े मामलों में पारदर्शिता और जवाबदेही सुनिश्चित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है। जांच रिपोर्ट आने के बाद अतिरिक्त अवधि में मेला संचालन से संबंधित जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कार्रवाई और राजस्व की वसूली को लेकर आगे की प्रक्...