लखीसराय, मई 28 -- लखीसराय। किऊल थाना क्षेत्र के खगौर गांव में गुरुवार को युवक के साथ मारपीट करने का मामला सामने आया है। जिन्हें घायल अवस्था में इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है पहचान खगौर गांव निवासी मूसन यादव के 27 वर्षीय पुत्र चंदन कुमार के रूप में हुई। पीड़ित ने मामूली विवाद में पड़ोस के युवक पर मारपीट का आरोप लगाते हुए इलाज के बाद उनके खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कराने की बात कही। फिलहाल उनका इलाज सदर अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...