धनबाद, मार्च 17 -- धनबाद, मुख्य संवाददाता। आईआईटी एप्लाइड जियोफिजिक्स विभाग की ओर से सोमवार को प्रो जे सिंह मेमोरियल सह आईआईटी शताब्दी व्याख्यान-2026 हुआ। मुख्य वक्ता विज्ञान व प्रौद्योगिकी विभाग के पूर्व साइंटिस्ट डॉ शिवाजी चदराम ने भारत में विज्ञान-प्रौद्योगिकी और शैक्षिक इकोसिस्टम छात्रों और फैकल्टी के लिए अवसर विषय पर अपनी बात रखी। भारत की प्राचीन वैज्ञानिक परंपरा का उल्लेख करते हुए कहा कि गणित, खगोल विज्ञान, धातुकर्म, चिकित्सा और इंजीनियरिंग जैसे क्षेत्रों में देश का योगदान ऐतिहासिक रहा है, जिसने आधुनिक वैज्ञानिक विकास की मजबूत नींव रखी। डॉ चदराम ने कहा कि आजादी के बाद देश में रिसर्च संस्थान, विश्वविद्यालय और तकनीकी संस्थानों की स्थापना से विज्ञान व प्रौद्योगिकी का ढांचा मजबूत हुआ है। भारत आज वैज्ञानिक अनुसंधान और तकनीकी नवाचार के क्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.