सासाराम, अक्टूबर 6 -- शिवसागर, संवाददाता। पीएमश्री केंद्रीय विद्यालय, करूप में मंगलवार को मुख्यमंत्री के आगमन पर खगोल विज्ञान प्रयोगशाला और सहयोग शिविर का उद्घाटन किया गया। प्रयोगशाला के माध्यम से छात्र-छात्राओं को सौर मंडल, ग्रहों, तारों और अंतरिक्ष से जुड़ी वैज्ञानिक जानकारी प्राप्त होगी। इससे विद्यार्थियों में वैज्ञानिक सोच और अनुसंधान के प्रति रुचि बढ़ाने में मदद मिलेगी। कार्यक्रम में मंत्री श्रेयसी सिंह, मंत्री अशोक चौधरी, विधायक आलोक सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि व अधिकारी मौजूद रहे। विद्यालय प्रबंधन ने अतिथियों का स्वागत किया। मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विद्यालय परिसर में सुरक्षा के व्यापक इंतजाम किए गए थे। विद्यार्थियों और शिक्षकों में भी खासा उत्साह रहा। यह भी पढ़ें- पेड़-छत पर चढ़कर सुना सीएम का भाषण, शिविर में उमड़ा महिलाओं का सै...