संभल, जून 16 -- विकासखंड संभल के ग्राम खगूपुरा में मुख्य मार्ग की बदहाल स्थिति ग्रामीणों के लिए गंभीर समस्या बन गई है। जल निकासी की समुचित व्यवस्था न होने के कारण सड़क पर पानी भर गया है, जिससे पूरा मार्ग तालाब जैसा नजर आने लगा है। सड़क पर जमा पानी और कीचड़ के चलते लोगों का आवागमन प्रभावित हो रहा है। यह भी पढ़ें- खगूपुरा का मुख्य मार्ग बना तालाब, ग्रामीणों का निकलना मुश्किलसड़क की धौनी स्थिति ग्रामीणों का कहना है कि बरसात के मौसम में समस्या और विकराल रूप धारण कर लेती है। विद्यालय जाने वाले छात्र-छात्राओं, बुजुर्गों, महिलाओं तथा किसानों को प्रतिदिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। कई स्थानों पर सड़क पूरी तरह जलमग्न होने के कारण लोगों को वैकल्पिक रास्तों का सहारा लेना पड़ रहा है। सड़क पर भरे पानी और फिसलन के कारण दोपहिया वाहन चालकों तथा प...