लखीसराय, अप्रैल 10 -- लखीसराय, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। शहर के केआरके मैदान में आयोजित सीनियर महिला फुटबॉल टूर्नामेंट 2026 के लीग मुकाबले में खगड़िया की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीतामढ़ी को 1-0 से पराजित कर प्री क्वार्टर फाइनल में जगह बना ली। डे-नाइट प्रारूप में खेले गए इस मुकाबले का उद्घाटन सूर्यगढ़ा के जेडीयू विधायक रामानंद मंडल एवं लखीसराय नगर परिषद के सभापति अरविंद पासवान ने संयुक्त रूप से किया। मैच के पहले हाफ में सीतामढ़ी की टीम का दबदबा देखने को मिला, लेकिन खगड़िया की टीम ने 9वें मिनट में ही बढ़त बना ली। जर्सी नंबर 11 की खिलाड़ी सोमनेह कुमारी ने शानदार गोल दागकर अपनी टीम को 1-0 से आगे कर दिया। इसके बाद सीतामढ़ी की टीम बराबरी के लिए लगातार प्रयास करती रही, लेकिन सफलता हाथ नहीं लगी। मध्यांतर के बाद दोनों टीमों ने आक्रामक खेल दिख...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.