बेगुसराय, फरवरी 27 -- बेगूसराय, हमारे संवाददाता। सेंट्रल जोन बेगूसराय में बीसीए मेंस सीनियर वनडे ट्रॉफी के सातवें दिन शुक्रवार को बरौनी रिफाइनरी टाउनशिप स्टेडियम में खगड़िया और सहरसा के बीच मुकाबला खेला गया। इसमें खगड़िया ने सहरसा को 40 रनों से हराया। टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी खगड़िया की टीम ने निर्धारित 50 ओवर के मुकाबले में 373 रनों का स्कोर खड़ा किया। इसमें खगड़िया की ओर से बल्लेबाजी करते हुए भारत ने 106 गेंद में 116 रन व हर्षित ने 60 रनों की पारी खेली। सहरसा की ओर से गेंदबाजी करते हुए राजू व जफर ने दो-दो विकेट प्राप्त किया। दूसरी पारी में बल्लेबाजी करने उतरी सहरसा की टीम ने लक्ष्य का पीछा करते हुए 50 ओवर में छह विकेट खोकर 333 रन पर पूरी टीम सिमट गई। सहरसा की ओर से सत्यम ने 71 व आयुष ने 65 रनों का योगदान दिया। वहीं, खगड़िया की...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.