खगड़िया के युवक की हत्या पर बोले सांसद प्रवक्ता क्या बिहारी होना गुनाह
पूर्णिया, अप्रैल 29 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। नई दिल्ली में खगड़िया निवासी 23 वर्षीय युवक पांडव कुमार की कथित गोली मारकर हत्या के मामले ने बिहार समेत पूरे देश में गहरी संवेदना और आक्रोश पैदा कर दिया है। इस घटना को लेकर सांसद प्रवक्ता राजेश यादव ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि यह केवल एक युवक की हत्या नहीं, बल्कि बिहार और बिहारवासियों के सम्मान पर सीधा हमला है। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या इस देश में "बिहारी होना" अब अपराध बन गया है? क्या मेहनतकश और संघर्षशील बिहारियों को केवल उनकी पहचान के आधार पर शक और नफरत की नजर से देखा जाएगा? राजेश यादव ने कहा कि जिस दिल्ली पुलिस पर लोगों की सुरक्षा की जिम्मेदारी है, वही अगर किसी युवक को उसकी पहचान के आधार पर अपराधी मानकर गोली मार दे, तो इससे अधिक दुर्भाग्यपूर्ण और निंदनीय क्या हो सकता है...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.