मुंगेर, मई 25 -- ​मुंगेर, निज संवाददाता। बिहार एसटीएफ की विशेष टीम और मुंगेर पुलिस ने एक संयुक्त कार्रवाई करते हुए खगड़िया जिले के टॉप-10 अपराधियों में शामिल अंतरराज्यीय हथियार तस्कर व कारीगर मो. परवेज चांद उर्फ पजिया को गिरफ्तार कर लिया है। मामले की जानकारी देते हुए पुलिस अधीक्षक सैयद इमरान मसूद ने बताया कि सोमवार को एसटीएफ और मुंगेर पुलिस की संयुक्त टीम ने मुफस्सिल थाना क्षेत्र के बरदह गांव में गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। इस दौरान मिर्जापुर बरदह निवासी मो. जहांगीर के पुत्र मो. परवेज चांद उर्फ पजिया को घेराबंदी कर दबोच लिया गया। ​

लंबे समय से था वांछित: ​एसपी मसूद ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना कांड संख्या 129/25 के तहत आर्म्स एक्ट के मामले में लंबे समय से फरार चल रहा था। पजिया न केवल अवैध हथियारों की त...