खगड़िया एसपी भानु प्रताप के खिलाफ थाने में शिकायत, पत्नी का आरोप- प्रताड़ित कर रहे और बेटी को अगवा किया
पटना, नवम्बर 4 -- पटना, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। आईपीएस अधिकारी और खगड़िया एसपी भानु प्रताप सिंह की पत्नी पूजा ने अपने पति के खिलाफ थाने में शिकायत की है। एसपी भानु प्रताप सिंह की पत्नी पूजा सोमवार की रात पटना महिला थाने पहुंची थीं। यहां उन्होंने पति समेत ससुराल के अन्य सदस्यों के खिलाफ लिखित शिकायत की। उन्होंने पति पर प्रताड़ना का आरोप लगाया है। साथ ही ससुर औऱ ननदोई पर छह वर्षीय बेटी विभा सिंह को उनसे दूर रखने और अगवा करने का आरोप लगाया है। पूजा का आरोप है कि उन पर जबरन तलाकनामे पर हस्ताक्षर करने का दबाव बनाया जा रहा है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय से उन्हें प्रताड़ित किया जा रहा है और बेटी से मिलने भी नहीं दिया जाता है। इस मामले को लेकर वह पहले बिहार महिला आयोग और डीजीपी से शिकायत कर चुकी हैं। सोमवार को भानु प्रताप सिंह की पत्नी पूजा ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.