खगड़िया : सड़क हादसे में घायल घायल किशोर की नौंवें दिन मौत, परिजनों में पसरा मातम
भागलपुर, मई 8 -- खगड़िया से जितेन्द्र कुमार की रिपोर्ट सड़क हादसे में घायल एक किशोर की इलाज के दौरान मौत हो गई। मृतक जिले के पसराहा थाना क्षेत्र अंतर्गत झंझरा गांव के वार्ड नंबर -18 निवासी ओपी मुनि के लगभग 17 वर्षीय पुत्र मनचल कुमार बताया जा रहा है। मिली जानकारी के अनुसार गत 30 अप्रैल को स्थानीय 14 नंबर रोड झंझरा पेट्रोल पंप के पास बाइक की टक्कर में वह गंभीर रूप से जख्मी हो गया। मनचल पेट्रोल पंप पर पेट्रोल भरवाने गया था। उसे तुरंत अस्पताल में इलाज के लिए परिजनों द्वारा बेगूसराय भर्ती कराया गया था, लेकिन उसकी जान नहीं बच पाई। यह भी पढ़ें- सड़क दुर्घटना में जख्मी वृद्ध की इलाज के दौरान मौत मौत की सूचना के बाद परिवार के लोगों का रो-रोकर बुरा हाल है। इधर थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने बताया कि शव पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पुलिस घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.