भागलपुर, मार्च 5 -- खगड़िया, एक प्रतिनिधि। जिले के मानसी नगर पंचायत के स्वच्छताकर्मी राहुल कुमार राउत को नशा मुक्त भारत के प्रधान कार्यालय में बुधवार को होली के शुभ अवसर पर समारोहपूर्वक सम्मानित किया गया। संस्थापक सह राष्ट्रीय अध्यक्ष प्रेम कुमार यशवंत की अध्यक्षता में आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें सम्मान के रूप में नशा मुक्त भारत का प्रतीक चिह्न मेंडल और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। यशवंत ने सम्मान देते हुए कहा कि यह आत्मिक सम्मान उन तमाम लोगो के लिए है जो समाज, शहर और देश की स्वच्छता के लिए जी जान से जुटें हैं। वही प्रधानाध्यापक प्रभात कुमार और अंतरराष्ट्रीय रेटेड शतरंज खिलाड़ी केशव कुमार यशवंत ने कहा कि स्वच्छ्ता में ही ईश्वर का वास होता है। स्वच्छ्ता से ही स्वस्थ शरीर का निर्माण होता है। इसलिए हमारा नैतिक दायित्व हैं कि हम साफ सफाई...