भागलपुर, अप्रैल 9 -- रवि शंकर की रिपोर्ट खगड़िया, नगर संवाददाता। सदर विधायक बबलू कुमार मंडल ने गुरुवार को एसएन उच्च विद्यालय, सोनवर्षा रहीमपुर और उच्च माध्यमिक विद्यालय पूर्वी ठाठा विद्यालय में प्रबंधकारिणी समिति की बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पंचायत प्रतिनिधियों, शिक्षक-शिक्षिकाओं और ग्रामीणों की उपस्थिति में विद्यालय के समग्र विकास एवं शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक बबलू मंडल ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि "शिक्षा ही वह सशक्त माध्यम है, जो समाज की तस्वीर बदल सकती है। अगर हम अपने बच्चों को सही दिशा देना चाहते हैं, तो उन्हें गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराना हमारी सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। उन्होंने कहा कि आज के समय में शिक्षा केवल डिग्री प्राप्त करने का साधन नही...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.